Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Bank Holiday September 2026: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन प्रभावित रह सकता है कामकाज

 Bank Holiday September 2026: बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे 25 सितंबर तक निपटा लेना बेहतर रहेगा. 26 सितंबर से 30 सितंबर के बीच लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का काम प्रभावित रहने की संभावना है. इसकी वजह दो दिन की छुट्टी और इसके बाद प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल है. 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी. इसके अगले दिन 27 सितंबर को रविवार है. इस वजह से लगातार दो दिनों तक बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा.

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल
छुट्टी के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने इन तीन दिनों के लिए हड़ताल का प्रस्ताव दिया है. अगर हड़ताल होती है, तो शाखाओं में ग्राहकों से जुड़े कई काम प्रभावित हो सकते हैं.

SBI ने ग्राहकों को दी जानकारी
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी अपने ग्राहकों को इस प्रस्तावित हड़ताल की जानकारी दी है. बैंक की ओर से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि 28 से 30 सितंबर की हड़ताल की तारीखों से पहले जरूरी बैंकिंग काम पूरा कर लें. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग और ATM जैसी सेवाओं पर असर संबंधित व्यवस्था और बैंक की सेवाओं के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !