Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Giridih News: गिरिडीह में बाइक चोरी के संदिग्ध को दुकानदारों ने पकड़ा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया

Giridih News:  गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड की एक गली में रविवार को बाइक चोरी के मामले में एक युवक को स्थानीय दुकानदारों ने पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक को भीड़ से बाहर निकाला और अपने साथ थाने ले गई. युवक के पकड़े जाने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को संभाला गया. युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई.

11 सितंबर को चोरी हुई थी बाइक
जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर की दोपहर चंदौरी रोड की इसी गली से एक बाइक चोरी हो गई थी. बाइक चोरी होने के बाद उसके मालिक ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की घटना के दौरान आसपास लगे CCTV कैमरे में एक युवक का चेहरा रिकॉर्ड हुआ था. बाइक मालिक और स्थानीय दुकानदारों के पास फुटेज मौजूद था. इसी के आधार पर रविवार को युवक की पहचान होने की बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !