Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jamshedpur News: डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सुनीं जन समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान

Jamshedpur News: जमशेदपुर समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना. इस दौरान आवास, भूमि विवाद, आयुष्मान कार्ड और पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई गंभीर मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया, जिससे दूर-दराज से आए ग्रामीणों और शहरवासियों को बड़ी राहत मिली.

पीएम आवास से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक की शिकायतों पर कड़ा रुख
शिकायत निवारण शिविर में मुख्य रूप से बिरसानगर में पीएम आवास आवंटन, जमीन पर अवैध कब्जे, आयुष्मान कार्ड और निजी स्कूलों में नामांकन जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए. साथ ही, जुस्को से पानी का कनेक्शन और मईयां सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर भी आवेदन सौंपे गए. उपायुक्त ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि आम जनता के संवैधानिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं के लाभ में कोई भी बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अफसरों को सख्त हिदायत: समय सीमा के भीतर करें शिकायतों का निष्पादन
लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को "टाइम-बाउंड एक्शन" का निर्देश दिया है. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि आवेदकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर काम करें. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !