Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jharkhand News : जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन साइबर ठग जंगल से गिरफ्तार

Jharkhand News : जामताड़ा में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में बैठकर ठगी कर रहे तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से फर्जी मोबाइल सिम और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर ने साइबर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजकुमार मेहता को गुप्त सूचना मिली थी। इसके सत्यापन के लिए पुलिस निरीक्षक प्रकाश सेठ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बिस्टुपुर स्थित मोची टोली गांव के जंगल में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बरामद किये फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कालू दा, दयाल दा और अबोध मंडल के रूप में हुई है। तीनों नारायणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बरामद सभी मोबाइल फोन और सिम कार्ड फर्जी हैं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी “टाटा कार्ड” के नाम पर लोगों के 10 अंकों के मोबाइल नंबर सर्च कर उन्हें अपने झांसे में लेते थे और ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देशभर में सक्रिय था और बड़े स्तर पर साइबर ठगी कर रहा था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !