Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-04-10

IPL 2026: टॉप पर कब्जे की जंग, राजस्थान रॉयल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कौन रोकेगा जीत का सिलसिला?

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला इस सीजन के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जा रहा है. दो इन-फॉर्म टीमें-राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- आमने-सामने होंगी. मुकाबला शुक्रवार शाम 7:30 बजे गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और खास बात यह है कि इस सीजन दोनों ने अभी तक कोई मुकाबला नहीं गंवाया है. ऐसे में यह मैच सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि टॉप पोजिशन की सीधी लड़ाई बन गया है.
राजस्थान की लगातार जीत, तीन मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन
रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स इस सीजन बेहतरीन लय में नजर आई है. टीम ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रन से करीबी जीत दर्ज की.
तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर राजस्थान ने जीत की हैट्रिक पूरी की और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. 

RCB भी अजेय, दो जीत के साथ टक्कर देने को तैयार
रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी शानदार शुरुआत की है. टीम ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से मात दी. हालांकि RCB ने अभी तक दो ही मैच खेले हैं, लेकिन दोनों में जीत दर्ज कर टीम तीसरे स्थान पर है और इस मुकाबले में जीत के साथ टॉप पर पहुंचने का मौका तलाशेगी.

किसकी ताकत भारी-राजस्थान की गेंदबाजी या RCB की बैटिंग?
दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप है, लेकिन गेंदबाजी संतुलन के मामले में राजस्थान थोड़ी आगे नजर आती है. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से असर डाल सकते हैं. वहीं RCB की गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी पर होगी, जो शुरुआती विकेट दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ओपनिंग जोड़ी और स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
इस मुकाबले का सबसे दिलचस्प पहलू राजस्थान की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी होगी, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं. वहीं RCB की बल्लेबाजी की कमान विराट कोहली और फिल सॉल्ट के हाथों में रहेगी. मिडिल और डेथ ओवर में टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं.

दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला हाई-वोल्टेज होने वाला है. एक तरफ राजस्थान अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, तो दूसरी ओर RCB जीत का सिलसिला जारी रखते हुए टॉप पर कब्जा जमाने उतरेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !