Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Jamshedpur News: जमशेदपुर में हिंदू नववर्ष यात्रा की तैयारियां तेज,भगवा ध्वजों से सज रहे मार्ग

Jamshedpur News: जमशेदपुर में हिन्दू नववर्ष यात्रा के अवसर पर शहर में सजावट कार्य शुरू हो गया है, हिन्दू नववर्ष यात्रा को ले कर युवा सदस्यों द्वारा एमजीएम मैदान से डिमना चौक और डिमना रोड से सुमन होटल तक पुरे मार्ग में भगवा ध्वज और लड़ियां लगाई जा रही हैं। शहर में नववर्ष यात्रा 18 मार्च शाम 3 बजे निकलने वाली है। सदस्यों ने बताया की कल सजावट का कार्य सुमन होटल से हिरा होटल होते हुए मानगो चौक और मानगो पुल तक पुरे रास्ते में भगवा लड़ियां लगाई जाएंगी जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय होता जा रहा है। 
नगर सज्जा शहर होगा भगवामय 
हिंदू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि 11 मार्च को ध्वज पूजन कार्यक्रम के उपरांत नगर सज्जा का कार्य प्रारंभ किया गया है, ताकि हिंदू नववर्ष यात्रा की पूर्व संध्या को भव्य एवं आकर्षक रूप मे शहर दिखाई दे। शहर के विभिन्न मार्गों पर भगवा ध्वज एवं सजावट के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बनाया जा रहा है।

नगर सज्जा मे आज दीपक भदानी, राजू पांडे,चंदन काशी, चंदन सिंह राजपूत, रवि, गणेश, समीर गोराइ, राहुल, पीयूष देव, उत्तम, रोनी, अभिजीत एवं इंद्रनील सहित अन्य गणमान्य व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नगर सज्जा के कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !