Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Jamshedpur News: उपायुक्त ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Jamshedpur News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह अवस्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश-नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
आवश्यक सतर्कता बरतने का दिया निर्देश 
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !