Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-18

Jharkhand News: पेंशन-CMPF भुगतान के लिए 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते CCL के दो क्लर्क रंगेहाथ गिरफ्तार

 Jharkhand News: बोकारो थर्मल में रिटायर्ड CCL कर्मचारी से पेंशन और CMPF भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. शुक्रवार को CBI ने कथारा एरिया के गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में कार्रवाई करते हुए दो क्लर्कों को गिरफ्तार किया.

शिकायत के बाद CBI ने बिछाया जाल
गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान CMPF डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज के रूप में हुई है. मामला जनता नगर निवासी रसूल जमा से जुड़ा है. वह करीब सात महीने पहले सर्वे विभाग से रिटायर हुए हैं. आरोप है कि पेंशन और CMPF भुगतान की प्रक्रिया के लिए दोनों क्लर्क उनसे 18 हजार रुपये की मांग कर रहे थे.

रुपये देते ही दोनों पकड़े गए
रिश्वत की मांग से परेशान होकर रसूल जमा ने धनबाद स्थित CBI कार्यालय में शिकायत की थी. शिकायत का सत्यापन करने के बाद CBI ने दोनों कर्मचारियों को पकड़ने की योजना बनाई. शुक्रवार को जैसे ही रसूल जमा ने दोनों को 18 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद CBI टीम ने उन्हें पकड़ लिया. दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई के बाद CCL कार्यालय में भी इस मामले को लेकर चर्चा रही. फिलहाल CBI दोनों कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !