Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Jamshedpur Crime News: दिनदहाड़े फायरिंग से दहला धतकीडीह, 2 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित कुरैशी मुहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाश गामा होटल के पास पहुंचे और संचालक के सामने हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है। इस मामले में ‘गोरा’ नामक बदमाश का नाम भी सामने आ रहा है।

कारणों की जांच जारी, फरार आरोपियों की तलाश तेज
फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इस सिलसिले में कपाली इलाके में भी छापेमारी की गई है, ताकि घटना से जुड़े अन्य लोगों को जल्द पकड़ा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !