Jamshedpur Big Update: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत बाराद्वारी में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत के मामले ने नया मोड़ लिया है। बताया जा रहा है कि मरीज की मौत के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों द्वारा निजी अस्पताल की घेराबंदी कर नारेबाजी की गई, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर डीके मिश्रा ने मुआवजे के रूप में मृतक के परिजनों को 2 लाख का चेक देने पर स्वीकृति की है।
हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी के हुआ समझौता
परिजनों से बात करने पर उन्होंने बताया की 50 वर्षीय पोरेस भगत को पथरी के ऑपरेशन के लिए साकची के बाराद्वारी में स्थित “नेफ्रो युरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर” में भर्ती कराया गया जहां ऑपरेशन के बाद हालत खराब होती देख परिजनो ने किसी बड़े अस्पताल जाने की बात की मगर डॉक्टरों ने उनकी हालत ठीक बताई, परन्तु लगातार हालत बिगड़ने से पोरेस भगत की मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर की बहस के बाद डॉक्टर डीके मिश्रा ने परिजनों को 2 लाख का मुआवजा देने की बात पर स्वीकृति दे दी है।
दोनों पक्षों ने किए समझौते के नाम पर हस्ताक्षर
अस्पताल के घेराव और नारेबाजी के बाद माहौल बिगड़ता देख डॉक्टर डीके मिश्रा ने मुआवजा देने की पर स्वीकृति दी और दोनों पक्षों ने समझता नामे पर हस्ताक्षर किए जिसके अनुसार परिजनों को 2 लाख रूपए का चेक प्रदान किया जायेगा।