Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Jamshedpur News: बर्मामाइंस में मासूम की मौत पर आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। इसी घटना को लेकर गुस्साए परिजन रविवार को बच्चे के शव के साथ खालसा स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए और आरोपी  कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

भाई का इंतजार करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार बर्मामाइंस के स्टार टॉकीज क्षेत्र में रहने वाला तीन वर्षीय आरुष शनिवार को अपनी मां के साथ खालसा स्कूल गया था। मां अपने बड़े बेटे के स्कूल से निकलने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान स्कूल परिसर में खेलते समय अचानक एक कार वहां पहुंची और मासूम को अपनी चपेट में ले लिया।

इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
कार की टक्कर से आरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश दोनों देखने को मिला।

आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग
रविवार को परिजन आरुष के शव को लेकर खालसा स्कूल के बाहर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान परिजनों ने बच्चे के शव को गोद में लेकर न्याय की मांग की। उनका कहना था कि जब तक दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वे लोग प्रदर्शन जारी रखेंगे।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल कार टुइलाडुंगरी, गोलमुरी निवासी जसप्रीत सिंह चला रहा था, जो अपने पिता परमजीत सिंह की गाड़ी लेकर जा रहा था। पूरी घटना पास के एक भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !