Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Box Office Update: “द केरला स्टोरी 2” की कमाई 44 करोड़ के करीब, तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है रफ्तार

Box Office Update: फिल्म द केरला स्टोरी 2 रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है. विवादों और बहस के माहौल के बावजूद फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दो हफ्ते से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी इसकी कमाई पूरी तरह थमी नहीं है. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई बढ़ाती नजर आ रही है.
16वें दिन फिल्म ने कमाए करीब 3 करोड़
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन करीब 2.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह कमाई तीसरे शनिवार की मानी जा रही है. इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी करीब 16 प्रतिशत दर्ज की गई. इन आंकड़ों को जोड़कर देखा जाए तो फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 44.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह करीब 52.23 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. हालांकि आधिकारिक आंकड़े आने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव संभव है.

धीमी ओपनिंग के बाद बढ़ी कमाई
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ओपनिंग नहीं ली थी, लेकिन शुरुआती दिनों के बाद इसकी कमाई में धीरे-धीरे तेजी देखने को मिली. पहले दिन फिल्म ने करीब 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद दूसरे दिन कमाई बढ़कर लगभग 4.75 करोड़ रुपये हो गई. तीसरे दिन फिल्म ने करीब 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया. चौथे दिन कलेक्शन लगभग 2.55 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने करीब 4.05 करोड़ रुपये कमाए. छठे दिन 3.55 करोड़ और सातवें दिन करीब 2.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया.इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल मिलाकर लगभग 23.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन स्थिर रहा और करीब 17.02 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई.

कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म में Ulka Gupta, Aditi Bhatia और Aishwarya Ojha मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही है. कहानी तीन युवतियों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ दूसरे धर्म में शादी करने का फैसला करती है. उनका यह निर्णय आगे चलकर उनकी जिंदगी में कई चुनौतियां खड़ी कर देता है. फिल्म में इसी फैसले के बाद आने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत संघर्षों को दिखाया गया है.

विवादों के बीच भी मिल रहा दर्शकों का समर्थन
संवेदनशील विषय पर आधारित होने की वजह से फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा और विवाद का हिस्सा बनी हुई है. हालांकि इन सबके बावजूद दर्शकों का एक वर्ग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच रहा है.
यही कारण है कि तीसरे हफ्ते में भी द केरला स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है. आने वाले दिनों में अगर वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ती है तो फिल्म की कुल कमाई में और इजाफा देखने को मिल सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !