Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Jamshedpur Accident: डिमना चौक के पास ट्रक में घुसी कार, टक्कर के बाद दो किलोमीटर तक घिसटती रही

Jamshedpur: शहर के डिमना चौक के पास रविवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब घाटशिला की ओर से आ रहे एक ट्रक से पीछे चल रही कार जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक में फंस गई और करीब दो किलोमीटर तक घिसटती चली गई। आसपास के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो दहशत फैल गई।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और कार सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गए। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।



जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस फरार चालकों की तलाश में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !