Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-10

Jamshedpur: टेल्को में टाटा मोटर्स कैंटीन गेट के पास ट्रक पलटा, चालक घायल

Meta Description

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा मोटर्स कैंटीन गेट के पास गुरुवार शाम एक 709 LPT ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में कुछ सामान लोड था जिसे टाटा मोटर्स के भीतर ले जाया जा रहा था. अचानक घुमावदार मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलट गया.

सूचना मिलते ही टाटा मोटर्स की सिक्योरिटी टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई. घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घटनास्थल पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया. फिलहाल ट्रक को हटाने की प्रक्रिया जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !