Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Jamshedpur MGM Hospital: एमजीएम अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद हुई कार्रवाई, प्रबंधन ने सर्जरी व शिशु रोग विभाग के 8 डॉक्टरों को थमाया शोकॉज

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था. शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल प्रबंधन ने दोनों मामलों की जांच की. जांच के बाद सर्जरी और शिशु रोग विभाग के 8 डॉक्टरों को शोकॉज नोटिस दिया गया है.

सर्जरी विभाग के 6 डॉक्टरों से जवाब
एदेलबेड़ा निवासी सुखराम टुडू की शुक्रवार शाम करीब 5 बजे इलाज के दौरान मौत हुई थी. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था. मामले की जांच प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार और अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने की. डॉक्टरों ने बताया कि सुखराम को सांस लेने में परेशानी थी. उनका पर्चा गलती से सर्जरी विभाग में बना था. अस्पताल प्रबंधन इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ. इसके बाद सर्जरी विभाग के 6 डॉक्टरों को नोटिस दिया गया.

शिशु रोग विभाग के 2 डॉक्टर भी घेरे में
दूसरा मामला शिशु रोग विभाग में एक मरीज की मौत का है. इस मामले में भी परिजनों ने इलाज में लापरवाही की शिकायत की थी. जांच के दौरान दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले. दोनों को भी शोकॉज नोटिस दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन अब सभी डॉक्टरों के जवाब का इंतजार कर रहा है. जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी. प्रबंधन ने कहा है कि मरीजों के इलाज में लापरवाही या ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !