Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

RIMS PhD Admission 2026: रिम्स पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित, रांची विश्वविद्यालय के नए नियमों के कारण लिया गया फैसला

RIMS PhD Admission 2026: रिम्स में PhD में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है. यह परीक्षा पहले 1 सितंबर 2026 को होने वाली थी. रिम्स ने 11 जुलाई को जारी प्रॉस्पेक्टस में यही तारीख घोषित की थी. लेकिन 19 अगस्त को रांची विश्वविद्यालय ने PhD के नए नियम जारी किए. इसके बाद रिम्स ने प्रवेश परीक्षा अगले आदेश तक टालने का फैसला लिया.

नई तारीख जल्द होगी घोषित
रिम्स ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी की जाएगी. सभी अपडेट रिम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे. उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है.



पात्र उम्मीदवारों की सूची में भी बदलाव संभव
नए नियम लागू होने के बाद पहले जारी सूची में भी बदलाव हो सकता है. Eligible, Not Eligible और Exempted उम्मीदवारों की प्रोविजनल सूची दोबारा अपडेट की जा सकती है. यानी जिन छात्रों की स्थिति पहले तय हुई थी, उसे नए नियमों के आधार पर फिर से जांचा जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !