देवघर पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि त्योहार बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा चुका है और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी।
हुड़दंगियों के लिए कड़ी चेतावनी:
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के नाम पर किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
· शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने वालों पर रहेगी पैनी नजर
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने, महिलाओं से छेड़छाड़ करने या जबरन रंग लगाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
· अफवाह फैलाने वालों से सावधान:
सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
· तीव्र गति वाहनों पर प्रतिबंध:
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एसपी सौरव ने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या हुड़दंग की सूचना मिले तो तुरंत नियंत्रण कक्ष या नजदीकी पुलिस चौकी पर सूचित करें।पुलिस की गश्ती दल चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी।