Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Seraikela News: थाने से 100 फीट दूर पुराने स्वास्थ्य केंद्र में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, एक धराया, दो फरार

Seraikela News: सरायकेला थाना से महज 100 फीट की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में दिनदहाड़े चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब शहर में लोग होली की तैयारियों में व्यस्त थे.


जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने लंबे समय से सुनसान पड़े पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन को निशाना बनाया. इसी दौरान आसपास मौजूद स्थानीय लोगों को संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई. उससे पूछताछ की जा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

थाने से महज 100 फीट की दूरी पर चोरी के प्रयास की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि स्थानीय लोगों की सजगता से बड़ी वारदात टल गई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों की पहचान की जा सके.

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की बात भी कही गई है, ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !