Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Jharkhand CM Hemant Soren: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने विधायक कल्पना सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, साझा किया भावुक संदेश

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी जीवन संगिनी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से एक बेहद भावुक और प्रेरक संदेश साझा किया है। मुख्यमंत्री ने इस विशेष दिन पर कल्पना सोरेन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी "सबसे बड़ी ताकत" बताया।

संघर्ष और चुनौतियों में बनीं ढाल

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि संघर्ष के कठिन दौर से लेकर आज तक कल्पना सोरेन ने हर कदम पर उनका अडिग साथ निभाया है। उन्होंने कहा विधायक कल्पना को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपने हर चुनौती का डटकर सामना किया है और जब भी जरूरत पड़ी, परिवार के साथ-साथ जनता की सेवा में भी निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।

प्रेरणा और शक्ति का स्रोत

हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि कल्पना सोरेन का विश्वास ही उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का हौसला और प्रेरणा देता है। उन्होंने ईश्वर मरांग बुरु से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।

समर्थकों में भारी उत्साह

मुख्यमंत्री के इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी अपनी लोकप्रिय विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने उनके नेतृत्व और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !