Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Chatra Crime News: चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

Chatra Crime News: चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान पुनम के रूप में हुई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है.


पुनम और उसके पहले पति के बीच लंबे समय से विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पुनम की पहले शादी हो चुकी थी. बाद में वह अपने पहले पति से अलग हो गई और उसने अपने प्रेमी से दूसरी शादी कर ली थी. इसी बात को लेकर पुनम और उसके पहले पति के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चल रही थी. बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते पहले पति ने पुनम को गोली मार दी. गोली लगते ही पुनम की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी संबंधों से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !