Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Jamshedpur Breaking : साकची में चापड़बाजी, बीजेपी से जुड़े युवक समेत दो घायल, टीएमएच में भर्ती

Jamshedpur : शहर में चापड़बाजी की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बुधवार देर रात करीब 10 बजे का है, जब साकची थाना क्षेत्र में एक बार फिर चापड़ चलने की घटना सामने आई है।


मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में दो युवक घायल हुए हैं। घायलों में संजीत शर्मा और अमरजीत शर्मा शामिल हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


बताया जा रहा है कि घायल अमरजीत शर्मा का संबंध भारतीय जनता पार्टी से है, जिससे इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, हमले के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। साकची जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाएं शहर की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !