Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Baharagora News: हाथियों के कहर ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाई, सुरक्षा की मांग तेज

Baharagora News: बहरागोड़ा प्रखंड की भुतिया पंचायत के आंगारीशोल और गोहालमारा के बीच स्थित काजू जंगल में 7 हाथियों ने आश्रय लिया हुआ है। गांव से सटे जंगल में हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र के किसान और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों का झुंड दिनभर जंगल में रहता है और जैसे ही शाम होती है, वे भोजन की तलाश में गांव की ओर बढ़ जाते हैं।


हाथियों के उत्पात ने बढ़ाई किसानों की चिंता

हाथियों का यह झुंड खेतों में घुसकर खड़ी गरमा धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। वे फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर देते हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रहे इस नुकसान से किसान बेहद परेशान और चिंतित हैं।


दहशत में ग्ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार लगाई 

वहीं, ग्रामीणों में भय का माहौल है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि हाथियों को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !