Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Bagbera Colony: बागबेड़ा कॉलोनी में चोरी से दहशत, आक्रोशित लोग पहुंचे थाना

Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार की मध्य रात्रि बागबेड़ा कॉलोनी गणेश पूजा मैदान स्थित ब्लॉक नंबर 70/02/04, रोड नंबर दो निवासी पीयूष कुमार सिंह के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के बाहर लगे करीब 10 मीटर कॉपर का तार काटकर फरार हो गए।
बताया जाता है कि चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद पीयूष कुमार सिंह ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इधर, बागबेड़ा कॉलोनी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में बागबेड़ा थाना पहुंचकर विरोध जताया।

इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले कई दिनों से कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे कॉलोनी के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगी और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे।

मौके पर राजा राव, भास्कर राव, शैलेंद्र कुमार लाल दास, बसंत तिवारी, नंदू सिंह, गौतम, पीयूष कुमार सिंह, गुड्डू तिवारी, संजीव कुमार, अर्जुन प्रसाद, ललन सिंह, रंजीत शर्मा, श्रीनिवास राव, संतोष शर्मा, शुभम कुमार, प्रणव शर्मा समेत कॉलोनी के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !