Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Chief Election Commissioner Reached Basukinath: देवघर के बाद बासुकीनाथ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, SIR और BLO संवाद के जरिए झारखंड में चुनावी जमीनी स्तर को करेंगे मजबूत

Deoghar: आज सोमवार की सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त ने सपरिवार दुमका स्थित बासुकीनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बाबा फौजदारी नाथ के दरबार में माथा टेकने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने बाबा से देश की सुख, समृद्धि और तरक्की की कामना की है। आपको बता दें कि परंपरा के अनुसार, देवघर के बाबा मंदिर में पूजा के बाद बासुकीनाथ धाम में हाजिरी लगाने से ही पूजा पूर्ण मानी जाती है।

चुनावी तैयारियों की समीक्षा (SIR और BLO संवाद)

भक्ति के साथ-साथ मिशन चुनावी मोड में भी है। CEC ने स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा झारखंड में होने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की तैयारियों को लेकर है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के आधार स्तंभ यानी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ वे सीधा संवाद करेंगे ताकि जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सके।

सुदृढ़ करने पर विशेष जोर 

इससे पहले रविवार को देवघर पहुँचने पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और एसपी ने उनका भव्य स्वागत किया था। कल उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा के अलावा नौलखा मंदिर और एम्स देवघर का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने मतदाता सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !