Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Gujarat New Cabinet: गुजरात में नई राजनीतिक तस्वीर, रिवाबा जडेजा सहित 26 मंत्रियों की टीम के साथ भूपेंद्र पटेल का नया मंत्रिमंडल

Gujarat New Cabinet: गुजरात की सियासत एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ गई है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार में नई कैबिनेट का गठन हो रहा है जिसमें कुल 26 मंत्री शपथ लेंगे. इस नई टीम में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी जगह मिली है, जो इस फेरबदल का सबसे चर्चित चेहरा बन गई हैं. कैबिनेट में तीन महिलाएं होंगी और पटेल समाज से सीएम समेत कुल 8 मंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा 8 ओबीसी, 3 एससी, 4 एसटी और अन्य समुदायों का प्रतिनिधित्व भी इस मंत्रिमंडल में रखा गया है.
इससे पहले गुरुवार को मौजूदा मंत्रिपरिषद के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद यह नई टीम तैयार की गई है. माना जा रहा है कि यह बदलाव सीधे तौर पर 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति से जुड़ा हुआ है. गुजरात में मंत्रियों की संख्या 16 से बढ़ाकर अब 26 की जा रही है और दो डिप्टी सीएम बनाने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं.

भूपेंद्र पटेल का तीसरा मंत्रिमंडल
भूपेंद्र पटेल सितंबर 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे. दूसरी बार वह 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद फिर सीएम बने. अब यह उनका तीसरा कैबिनेट गठन है. देर रात तक चली बैठकों के बाद इस नई टीम पर सहमति बनी है. सूत्र कहते हैं कि कुछ पुराने चेहरों को फिर से जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन इस बार 19 नए नेताओं को मौका दिया गया है.

नए मंत्रियों की संभावित सूची

1. भूपेंद्र पटेल (सीएम)
2. त्रिकम बीजल चांगा
3. स्वरूपजी ठाकोर
4. प्रत्रवणकुमार गोर्धनजी माली
5. ऋतिकेश गणेशभाई पटेल
6. पीसी बराड़ा
7. दर्शना एम वाघेला
8. कांतीलाल शिवलाल अमृतिया
9. वरजीभाई मोहनभाई बावलिया
10. रिवाबा जडेजा
11. अर्जुन मोढवाडिया
12. डॉ. प्रद्युमन वाजा
13. कौशिक कांतीभाई वेकरिया
14. परशोत्तमभाई सोलंकी
15. जितेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी
16. रमणभाई भीखाभाई सोलंकी
17. कमलेशभाई रमेशभाई पटेल
18. संजयसिंह जयसिंह महेदा
19. रमेशभाई भूराभाई कटारा
20. मनीषा राजीवभाई वकील
21. ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल
22. प्रफुल पानसेरिया (कामरेज)
23. हितेश रमेशभाई सांघवी
24. जयारामभाई चेमाभाई गामित
25. नरेशभाई मगनभाई पटेल
26. कनुभाई मोहनलाल देसाई

क्यों हुआ फेरबदल?
गुजरात की राजनीति में पिछले 11 सालों में यह तीसरी बार है जब अचानक कैबिनेट बदली जा रही है. आनंदीबेन पटेल (2014-2016) ने पाटीदार आंदोलन के कारण इस्तीफा दिया. विजय रूपाणी (2016-2021) ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ पद छोड़ा, प्रभावी नेतृत्व की कमी बताई गई. भूपेंद्र पटेल (2021 से अब तक) अब 2027 की तैयारी में टीम बदल रहे हैं.

फेरबदल की प्रमुख वजहें
* पार्टी आलाकमान मौजूदा मंत्रियों के प्रदर्शन से खुश नहीं
* विसावदर उपचुनाव में बीजेपी की हार ने नेतृत्व को झटका दिया
* सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency) को कम करने की रणनीति
* पुराने दिग्गज नेताओं को वापसी का मौका देना
* 2025-26 में होने वाले स्थानीय चुनावों की चुनौती

राजनीतिक विश्लेषण
यह बदलाव सिर्फ चेहरों का नहीं, बल्कि गुजरात में बीजेपी की रणनीतिक दिशा का संकेत है. 2027 चुनाव से पहले पार्टी चाहती है कि हर सामाजिक समीकरण को साधा जाए. रिवाबा जडेजा की एंट्री यह दिखाती है कि महिला शक्ति और लोकप्रिय चेहरों को भी अब राजनीतिक पूंजी की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. नई कैबिनेट से यह भी संदेश दिया गया है कि जो परफॉर्म करेगा वही टिकेगा. लेकिन सवाल यह भी है कि क्या चेहरों का बदलाव जनता के बीच सरकार के कामकाज की धारणा को बदल पाएगा? विपक्ष इस फेरबदल को सरकार की कमजोरी बता सकता है, लेकिन बीजेपी इसे नए जनादेश की तैयारी बता रही है. आने वाले महीनों में यही तय करेगा कि यह फेरबदल बीजेपी को मजबूती देगा या विरोधी लहर को और उकसाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !