Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-03

LPG Cylinder Price: कल से कितने में मिलेगा 14 किलो वाला LPG सिलेंडर? आपके शहर की कीमत यहां चेक करें

LPG Price: झारखंड के किस शहर या जिले में आज घरेलू रसोई गैस की कीमत कितनी है. इन सभी सवालों का जवाब आपको सिर्फ यहां मिलेगा. सबसे पहले आपको बता देते हैं कि झारखंड की राजधानी रांची में 3 अप्रैल 2025 को आपको 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए में मिलेगा. झारखंड में सबसे महंगा सिलेंडर आज 3 जिलों हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में मिलेगा. इन 3 जिलों में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 862 रुपए है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर जमशेदपुर में है. झारखंड की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इस शहर में घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले एक सिलेंडर के लिए आपको सिर्फ 842.50 रुपए देने होंगे. अगर आप सिलेंडर की डिलीवरी पश्चिमी सिंहभूम में लेंगे, तो आपको 852 रुपए का भुगतान करना होगा. सरायकेला-खरसावां जिले में इसी सिलेंडर की कीमत 3 अप्रैल 2025 को 843 रुपए है. धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा, देवघर समेत झारखंड के 17 जिले ऐसे हैं, जहां 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज 860.50 रुपए है. 3 अप्रैल 2025 को किस जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है, जानने के लिए देखें यह लिस्ट.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !