Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-28

भूखे प्यासे इधर उधर भटक रही नक्सली महिला ने किया SP के सामने किया आत्मसमर्पण

Meta Description

 Bokaro : बोकारो के पुलिस कप्तान मनोज स्वर्गियारी उस वक्त चौंक गये, जब आज यानी सोमवार को भोरे-भोर एक महिला नक्सली उनके घर पहुंच गयी। करीब 22 साल की इस महिला नक्सली का नाम सुनीता मुर्मू है। उसने कांपते हुए आवाज में SP मनोज स्वर्गियारी से बस इतना कहा कि… साहेब, एक सप्ताह से भूखी-प्यासी इधर-उधर भटक रही हूं। जंगल की जिंदगी से ऊब चुकी हूं। मैं सरेंडर कर नयी जिंदगी शुरू करना चाहती है। SP को सुनीता ने बताया कि वह बीते 21 अप्रैल को बोकारो के लुगु पहाड़ पर हुए मुठभेड़ में शामिल थी। गोलियों की बौछार के बीच किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकली थी। तब से लेकर आज तक जंगलों में छिपती-छिपाती भटकती रही। फिर गोमिया से ट्रेन पकड़ी और चंद्रपुरा होते हुए आपके दरवाजे तक पहुंची हूं। SP मनोज स्वर्गियारी ने उसे अपने दफ्तर लाकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर सरेंडर प्रक्रिया पूरी कराई और भोजन भी कराया।

 

 

इसी मुठभेड़ के दौरान संगठन की महिला सक्रिय सदस्य सुनिता मुर्मू उर्फ लीलमुनी मुर्मू मौके से भागने में सफल रही थी। शीर्ष नेतृत्व के मारे जाने, लगातार चल रहे अभियान एवं सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर, सुनिता ने दिनांक 28.04.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आत्मसमर्पण कर दिया।.

  22 वर्षीय सुनिता मुर्मू, ग्राम अमरपानी, थाना शिकारीपाड़ा, जिला दुमका निवासी है। सुनिता पूर्व में गिरिडीह जेल में तीन वर्ष तक न्यायिक हिरासत में रही है। उसके विरुद्ध महुआटांड थाना कांड संख्या-15/25 एवं खुखरा थाना कांड संख्या-09/18 सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, यूएपीए तथा सीएलए एक्ट की धाराएं शामिल हैं...

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !