Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Ichagarh Biogas Plant: झारखंड में जैविक ऊर्जा का नया अध्याय, ईचागढ़ में जल्द खुलेगा बायोगैस प्लांट, पढ़िए पूरी खबर

Ichagarh: झारखंड में नवीकरणीय ऊर्जा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की गोबर-धन योजना के तहत राज्य के पांच जिलों - बोकारो, रामगढ़, दुमका, जामताड़ा, और सरायकेला-खरसावां में नए बायोगैस प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में, सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में भी एक आधुनिक बायोगैस प्लांट की स्थापना की जा रही है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक कचरे से ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होगी बल्कि ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

ऊर्जा उत्पादन और ग्रामीण सशक्तिकरण को बढ़ावा 
इन नए प्लांट्स के पूरी तरह से चालू हो जाने पर प्रतिदिन 135 घनमीटर गैस का उत्पादन होने की उम्मीद है, जो ग्रामीण घरों में स्वच्छ ईंधन की आपूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह बायोगैस सीधे तौर पर खाना पकाने और अन्य घरेलू ऊर्जा जरूरतों के लिए उपयोग की जा सकेगी, जिससे एलपीजी पर निर्भरता कम होगी और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

इस परियोजना के सकारात्मक प्रभाव का एक उदाहरण पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव में देखा जा सकता है, जहां 25 घनमीटर क्षमता वाला एक बायोगैस प्लांट पहले ही तैयार हो चुका है। इस प्लांट से उत्पादित गैस का सीधा लाभ 20 घरों को मिल रहा है, जो स्वच्छ और सस्ते ईंधन का उपयोग कर रहे हैं। इन नए प्लांट्स के जुड़ने से झारखंड में बायोगैस प्लांट्स की कुल संख्या बढ़कर 47 हो जाएगी, जो राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

गोबर-धन योजना एक पहल
यह पूरी पहल भारत सरकार की गोबर-धन योजना का हिस्सा है, जिसे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पशुओं के गोबर और कृषि अवशेषों जैसे जैविक अपशिष्टों को उपयोगी संसाधनों जैसे बायोगैस, बायो-सीएनजी, और जैविक खाद में बदलना है। गोबर-धन योजना का लक्ष्य सिर्फ ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है। यह योजना ग्रामीण भारत को कई तरह से लाभ पहुंचाती है जो इस प्रकार से है।

जैविक कचरे का सही प्रबंधन कर गांवों को स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त बनाना।
गांवों में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
 जैविक खाद के उत्पादन से किसानों की आय बढ़ाना और कृषि की उत्पादकता में सुधार करना।
 इस प्लांट संचालन और रखरखाव के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होगा जिससे वहां के ग्रामीणों को मदद मिलेगी। 

आम जीवन पर इसका असर
ईचागढ़ में बायोगैस प्लांट की स्थापना इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो झारखंड को एक स्वच्छ, आत्मनिर्भर, और ऊर्जा-समृद्ध राज्य बनाने की ओर अग्रसर करेगा। यह न केवल राज्य के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा, बल्कि यह भी दिखाएगा कि कैसे स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर बड़े पैमाने पर पर्यावरणीय और सामाजिक लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !