Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Seraikela News: सरायकेला में खराब चापाकलों और जलमीनारों की मरम्मत शुरू, जिला प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में खराब पड़े चापाकलों और जलमीनारों की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में पेयजल स्रोतों की स्थिति की जांच की जा रही है.

अभियान के तहत गुरुवार 8 मई 2026 को विभिन्न ग्रामीण इलाकों में खराब पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया गया. तकनीकी टीमों ने कई स्थानों पर मौके पर ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया.

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्राप्त शिकायतों और चिन्हित स्थलों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो. इसके लिए लगातार निगरानी भी की जा रही है.

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सरायकेला-खरसावां के कार्यपालक अभियंता के मार्गदर्शन में तकनीकी टीमें चरणबद्ध तरीके से अन्य खराब चापाकलों और जलमीनारों की मरम्मत में जुटी हैं.

प्रशासन का कहना है कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और अभियान लगातार जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !