Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Singhbhum Chamber Of Commerce Election: सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चुनाव की वोटिंग शुरू, देर शाम आएंगे परिणाम, हल चल तेज

Jamshedpur: सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का चुनाव आज शनिवार को शुरू हो चुका है। चुनाव का परिणाम भी शनिवार देर शाम तक आ जाएगा। इसमें पदाधिकारी के चार पदों पर चुनाव होना है। शेष सात पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध रूप से चुने गए हैं। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी में अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मानव केडिया, राजीव अग्रवाल (एडवोकेट), अनिल मोदी, विनोद शर्मा, अंशु रंगसिया, अनिल रिंगसिया। 30 पदों पर चुनाव होना है। शनिवार शाम तक मतगणना होगी और रिजल्ट भी आ जाएगा।
2073 वोटर करेंगे फैसला 
कुल 2073 वोटर्स इस चुनाव में मतदान करेंगे, ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया को संचालित कर रहे सीडीएसएल के अधिकारियों ने बताया कि 55 घंटे तक चली ऑनलाइन वोटिंग के दौरान 1125 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बाकी बचे हुए 948 सदस्य अपनी सुविधा के अनुसार शनिवार को चेंबर भवन में साढ़े ग्यारह बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग करेंगे.

सदस्यों से अपील की गयी है कि वे मतदान के लिए अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस) कोई एक अवश्य लेकर पहुंचे. मतदान की प्रक्रिया चार चुनाव अधिकारी आरके झुनझुनवाला, अधिवक्ता पीएस सेन, अधिवक्ता एसएन खंडेलवाल, अधिवक्ता राजेश मित्तल एवं दो स्क्रूटनाइजर सीए पीएन शंगारी एवं सीएस शीतल स्वाईं देखेंगे.

होगा चुनाव: कार्यकारिणी के लिए

कार्यकारिणी के लिए 30 सदस्यों का 30 सदस्यों का चुनाव होगा. चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों में सर्वाधिक वोट पाने वाले 30 सदस्य चुने जायेंगे. प्रत्याशियों में अभिषेक काबरा, अजय कुमार अग्रवाल, आकाश मोदी, अमन कुमार नरेडी, अमीष कुमार अग्रवाल, अमित खंडेलवाल, अंकित कुमार अग्रवाल. अमित संघी, अरविंद कुमार मिश्रा, अशोक कुमार गोयल, अश्विनी कुमार अग्रवाल, बबलू कुमार अग्रवाल (मिनी), दीपक अग्रवाल (अंजनी मेडिकल), दीपक अग्रवाल (रामूका), दीपक कुमार चेतानी, दिलीप कुमार अग्रवाल (कावांटिया), दिलीप कुमार गोयल, सीए जय प्रकाश हीरावल, कौशिक मोदी, कुशल कांत, महेश कुमार अग्रवाल (संघी), मनीष गोयल, मनोज कुमार अग्रवाल, मोहित मूनका, पंकज कुमार चौसालिया, पवन कुमार नरेडी, पीयूष चुड़ीवाला, सीए पीयूष गोयल, प्रांजल अग्रवाल, प्रीतम जैन, राजेश कुमार अग्रवाल, रोहित काबरा, साहेब सिंह, सौरभ संघी (सन्नी), शुभम सेन (दादा), सुमन नागेलिया, सुशील कुमार अग्रवाल, उमेश कुमार खिरवाल, विकास गडवाल व विष्णु कुमार गोयल शामिल हैं.

रहेगी सुरक्षा व्यवस्था चुनाव में

अधिकांश सीटों पर फैसला पहले ही हो चुका है, लेकिन महासचिव, उपाध्यक्ष व सचिव पद पर हो रहे मुकाबले के लिए मतदाताओं में अलग ही उत्साह है. किसी तरह का विवाद नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम का फैसला किया है.

सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के चुनाव को लेकर व्यापारियों का प्रचार सोमवार को भी चलाया गया। सोमवार को व्यापारियों ने बिष्टुपुर, जुगसलाई और साकची के क्षेत्रों में व्यापारियों से मुलाकात की और एक बेहतर प्रत्याशी को चुनने की अपील की। यह व्यापारी रोज विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों से मिलकर जनसंपर्क कर रहे हैं और चुनाव में मतदान अवश्य करने की अपील की।














WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !