Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Jamshedpur DC Meeting: उपायुक्त कार्यालय में सम्मानित किए गए 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र

Jamshedpur: शनिवार को जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में इस साल सीबीएसई एवं आईसीएसई के 10वीं और 12वीं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. उपायुक्त कर्ण  सत्यार्थी ने खुद छात्रों को सम्मानित किया. इस दौरान उपायुक्त ने 2 लाख का चेक, लैपटॉप और स्मार्ट फोन देकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया.


कार्यक्रम में अभिभावक भी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे और उन्होंने उपायुक्त के द्वारा छात्रों के सम्मान को लेकर सराहना की. वहीं कई छात्र अपनी उच्च शिक्षा के लिए शहर से बाहर होने की वजह से सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके. इस दौरान उनके अभिभावकों को उपायुक्त ने सम्मानित किया. उपायुक्त द्वारा छात्रों का सम्मानित होना छात्रों के लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा. कार्यक्रम में डीबीएमएस स्कूल, नरवेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल और डीएवी स्कूल के साथ साथ अन्य स्कूल के मेधावी छात्र भी मौजूद थे. 


सफलता वक्त मांगती है

जमशेदपुर के मेधावी छात्रों ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि सफलता भले ही वक्त मांगती है लेकिन इसका जायका किसी भी रेस्टोरेंट में नहीं मिलता, बल्कि मेहनत ही एक मात्र रास्ता हैं इस स्वाद को चखने का.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !