Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस के 218 एएसआई को मिला एसीपी और एमएसीपी का लाभ

Ranchi: झारखंड पुलिस में कार्यरत 218 सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) को एसीपी (Assured Career Progression) और एमएसीपी (Modified Assured Career Progression) योजना का लाभ प्रदान किया गया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय आईजी मानवाधिकार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में लिया गया।


पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि जिन पुलिसकर्मियों को यह लाभ दिया गया है, उनके मामले में आगे की सभी कार्रवाई आंतरिक वित्तीय सलाहकार (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग) की सहमति के बाद ही पूरी की जाएगी। इसके बाद ही पुलिस मुख्यालय से आवश्यक आदेश जारी होंगे।


यह निर्णय क्षेत्रीय चयन पर्षद द्वारा भेजी गई सर्विस बुक और मनोयन के आधार पर लिया गया है। वहीं, जिन पदाधिकारियों के मामले लंबित हैं या जिन्हें अयोग्य की श्रेणी में रखा गया है, उनसे संबंधित डीआईजी और एसपी को निर्देश दिया गया है कि वे त्रुटियों को सुधारकर क्षेत्रीय चयन पर्षद को पुनः मनोयन उपलब्ध कराएं।

पुलिस मुख्यालय ने चेतावनी भी दी है कि यदि प्रक्रिया में किसी तरह की गलती पाई जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत मुख्यालय को दी जाए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !