Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-02

हजारीबाग में रामनवमी को लेकर भारी पुलिस बल तैनात, शांतिपूर्वक ढंग से शोभायात्रा संपन्न

हजारीबाग में रामनवमी से पहले होली के बाद पड़ने वाले मंगलवार को मंगला शोभायात्रा निकालने की परंपरा रही है। इसी कड़ी में, दूसरे मंगला जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। बाद में, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर कई बैठकें कर शांति बहाल की गई।

अब, एक सप्ताह बीतने के बाद, रामनवमी से पहले अंतिम मंगला जुलूस में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की और जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराया। हजारीबाग में रामनवमी के दिन से लेकर एकादशी तक लगातार तीन दिनों तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !