Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-02

पटना: लूट की मोटरसाइकिल के साथ एक मैकेनिक समेत चार युवक गिरफ्तार, घंटे भर में बदल देते थे मोटरसाइकिल का इंजन और अन्य पार्ट

पटना: बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत करजान गांव के समीप फोरलेन पर लूट के मामले में पुलिस ने चार युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई एक मोटरसाइकिल, एक इंजन लगाई गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया है। तीन व्यक्ति ने मिलकर एक बाइक सवार का पीछा कर न्यू फोरलेन पर हथियार दिखा कर बाइक और मोबाइल लूट की थी। 

एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि 22 मार्च 2025 को तीन लोगों के द्वारा न्यू फोरलेन पर मोटरसाइकिल और मोबाइल की लूट की गई थी। मामले की तकनीकी और मानवीय अनुसंधान की गई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और कई लोगों से पूछताछ की गई और मामले में संलिप्त जयनंदन कुमार, विक्रम कुमार, गोलू कुमार और जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जितेंद्र कुमार के यहां लूट के बाद मोटरसाइकिल बेच दी गई थी। जिसके बाद जितेंद्र कुमार ने लूटी गई मोटरसाइकिल का इंजन दूसरे मोटरसाइकिल में लगा दिया। लूटी गई मोटरसाइकिल और एक जिसमें इंजन लगाया गया वह मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है, मामले में एक युवक अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी हैतू छापेमारी की जा रही है। इन सभी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। इनका अंतर्राज्यीय गिरोह के मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। यह मोटरसाइकिल लूट करने के बाद एक से दो घंटे के अंदर इंजन और अन्य पार्ट खोलकर दूसरी मोटरसाइकिल में लगा लेते थे। जिससे चोरी की मोटरसाइकिल की पहचान ना हो सके। जिसमें गिरफ्तार मोटरसाइकिल मैकेनिक उनका सहयोग करता था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !