Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-22

Jamshedpur Vinay Singh Murder Case: विनय सिंह हत्याकांड पर गरमाई सियासत: रघुवर दास और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, बढ़ते अपराध पर जताई चिंता

Meta Description

जमशेदपुर: विगत दिनों क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के मामले ने झारखंड की सियासत को गर्मा दिया है। जहां एक ओर अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, वहीं क्षत्रिय समाज में गहरा आक्रोश है। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

 
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा, "केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में अपराध चरम पर है। रांची, धनबाद जैसे शहरों में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं, यह अच्छी बात है और निवेशकों को लाना भी जरूरी है, लेकिन गृह विभाग भी उन्हीं के पास है और अपराध पर लगाम लगाना उन्हीं की जिम्मेदारी है। निवेशक वहीं आते हैं जहां अपराध मुक्त और स्वच्छ वातावरण हो, और वर्तमान स्थिति को देखते हुए नहीं लगता कि निवेशक राज्य में आएंगे।"
 
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वर्गीय विनय सिंह के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात की और शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "विनय सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता थे और उनकी हत्या ने सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। राज्य भर में अपराध चरम पर है और आम नागरिक डर के साये में जी रहा है। प्रशासन को अब सजग और सतर्क होने की आवश्यकता है, साथ ही अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।"
 
अर्जुन मुंडा ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ित परिवार पर आर्थिक बोझ पड़ता है, जिस पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
 
विनय सिंह की हत्या को लेकर प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है, और आमजन से लेकर सियासी गलियारों तक इस मामले की गंभीरता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या ठोस कदम उठाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !