Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-05

Ramgarh News: झारखण्ड के रामगढ़ जिला में, सीसीएल के करमा प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, कोयला धंसने से 4 की मौत

Ramgarh News: झारखण्ड के रामगढ़ जिला के सीसीएल करमा प्रोजेक्ट में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां अचानक चाल धंसने से 4 ग्रामीणों की मौत हो गई है. जबकि कुछ ग्रामीणों को चोट आई है. वही कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, घटना रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र का है।
कुजू पुलिस और सीसीएल कर्मा प्रोजेक्ट के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद मिले, जानकारी के अनुसार करमा प्रोजेक्ट में कोयला चोरी करने पहुंचे थे, अवैध खनन के दौरान कोयला का एक बड़ा हिस्सा का चाल  धस  गया।

जिसके धंसने से तीन से चार लोग दब कर मर गए, घटना की सूचना के बाद आनन फानन में ग्रामीण घटना स्थल पर  पहुंचे  और काफी  मस्कत  के बाद तीन शव को निकालकर तुरंत  वहां से फरार  हो गए जबकि एक शव को ग्रामीण घटना स्थल पर  रखकर उनके विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !