Womens University Convocation: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का चौथा दीक्षांत समारोह (4th Convocation) 8 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए नोटिस जारी कर दिया है। समारोह में विभिन्न यूजी, पीजी, वोकेशनल और पीएचडी कार्यक्रमों के डिग्रीधारकों को उपाधि प्रदान की जाएगी।
इन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दीक्षांत समारोह में पीएचडी डिग्रीधारकों के साथ-साथ चार वर्षीय एफवाईयूजीपी (FYUGP) कार्यक्रम के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम (ऑनर्स विद रिसर्च) के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बायोटेक्नोलॉजी, सीएनडी, बीबीए और बीसीए जैसे वोकेशनल पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं भी समारोह में शामिल होंगे।
पीजी और वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थी भी होंगे शामिल
दो वर्षीय पीजी एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों के तहत एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, एमएलआईएससी और एमसीए के डिग्रीधारकों को भी उपाधि प्रदान की जाएगी। वहीं, बीएड और बीपीएड पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को भी चौथे दीक्षांत समारोह में डिग्री दी जाएगी।
2024-25 और 2025-26 सत्र के विद्यार्थी शामिल
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दीक्षांत समारोह में सत्र 2025-26 के चार वर्षीय एफवाईयूजीपी, तीन वर्षीय यूजी वोकेशनल और दो वर्षीय पीजी एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा सत्र 2024-25 के बीएड पाठ्यक्रम के डिग्रीधारक भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से दीक्षांत समारोह से संबंधित आगे की प्रक्रिया और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।