Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Giridih Crime News: गिरिडीह के सिहोडीह के पॉम ऑयल गोदाम में हुई चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 3 शातिर चोरों को पिकअप वैन संग दबोचा

Giridih Crime News: गिरिडीह में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह शंकरचक स्थित पॉम ऑयल गोदाम में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 21-22 जुलाई की रात गोदाम से 246 टिन पॉम ऑयल चोरी कर लिया गया था. मामले की जांच के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और पॉम ऑयल बरामद
पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू कुमार उर्फ गोलू यादव, रूपेश कुमार यादव और कृष्णा यादव के रूप में हुई है.

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन (JH15AD7871), प्राइम गोल्ड ब्रांड के 10 टिन पॉम ऑयल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

पूछताछ में कई पुराने मामलों का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम बातें कबूल की हैं. उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 और मई 2026 में भी इसी पॉम ऑयल गोदाम में चोरी की थी. इसके अलावा पिछले दो-तीन वर्षों में गिरिडीह शहर और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.



गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस अब आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई और चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. चोरी किए गए बाकी पॉम ऑयल की बरामदगी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गिरोह के नेटवर्क का खुलासा होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !