Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Palamu News: पलामू के पंडवा में पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन, 62 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस

Palamu News: पलामू जिले के पंडवा प्रखंड में आम लोगों को घर के नजदीक परिवहन विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किया गया. कैंप में चार पंचायतों के लोगों ने हिस्सा लिया और कई आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया.


चार पंचायतों के लोगों ने उठाया लाभ

परिवहन विभाग, झारखंड के निर्देश पर बुधवार को पंडवा प्रखंड के पतरा पंचायत क्लस्टर में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाया गया. इस कैंप में पतरा, छेछौरी, मझीगांवा और मुरमा पंचायत के ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

कैंप में परिवहन विभाग की टीम सभी आवश्यक तकनीकी उपकरणों के साथ पहुंची, जिससे लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ा. इससे ग्रामीणों के समय, धन और श्रम की बचत हुई.


106 आवेदन, 62 को मिला ऑन-द-स्पॉट लर्निंग लाइसेंस

प्रेस विज्ञप्ति तैयार होने तक कैंप में कुल 106 लर्निंग लाइसेंस के आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 62 पात्र आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया. शेष आवेदनों पर विभागीय प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.


सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

कैंप के दौरान मोटरयान निरीक्षक और सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस केवल वाहन चलाने की अनुमति नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है.

उन्होंने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.


उपायुक्त ने जागरूकता पर दिया जोर

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतें चिंता का विषय हैं. उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन और आम नागरिकों में जागरूकता बेहद जरूरी है.

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर ऐसे कैंप लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि दूरदराज के ग्रामीणों को भी बिना किसी परेशानी के ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सुविधाएं मिल सकें.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !