Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-25

Jamshedpur Crime News: बर्मामाइंस में पार्किंग विवाद में चाकूबाजी, सुनसुनिया गेट के पास युवक को मारा चाकू, TMH में भर्ती

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित सुनसुनिया गेट के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना हुई. वारदात में शुभम कुमार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बड़े वाहन खड़े होने को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि सुनसुनिया गेट के पास सड़क पर एक बड़ा वाहन खड़ा था. शुभम कुमार ने सामने वाले व्यक्ति से वाहन हटाने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सामने वाले व्यक्ति ने शुभम कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

परिवार ने टीएमएच में कराया भर्ती
चाकू लगने के बाद शुभम कुमार ने अपने घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे. परिजनों के अनुसार, शुभम कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !