Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-26

Seraikela Development Plans Inspected: सरायकेला लोक लेखा समिति ने विकास योजनाओं की प्रगति पर जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा बैठक

झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सभापति एवं बरही विधायक मनोज यादव की अध्यक्षता में सरायकेला सर्किट हाउस स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य विधायक सुखराम उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी, अमित यादव और समीर मोहंती उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की ओर से बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने योजनाओं की प्रगति, बजट खर्च, पारदर्शिता और जनहित में प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा गया कि सार्वजनिक धन का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए और सभी योजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूर्ण हों।

बैठक में विशेष रूप से वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2018-19 के बीच विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के खर्च और वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा की गई। इसके अलावा, समिति ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा और संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सभापति मनोज यादव ने कहा कि लोकहित की योजनाओं में विभागीय समन्वय और सुदृढ़ निगरानी के जरिए पारदर्शिता और कार्यकुशलता को और बेहतर किया जा सकता है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !