Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Jharkhand Big News: रांची में मेट्रो और चार शहरों में इलेक्ट्रिक बसों की तैयारी, केंद्र की मंजूरी का इंतजार

Jharkhand Big News: झारखंड में शहरी परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राजधानी रांची में मेट्रो रेल परियोजना का संशोधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है, जबकि रांची समेत जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने की योजना पर भी काम तेज हो गया है.

नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पहले उठाई गई आपत्तियों का समाधान कर रांची मेट्रो परियोजना का नया प्रस्ताव केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेजा गया है. अब केंद्र की मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

पहले चरण में 16 किलोमीटर का होगा मेट्रो कॉरिडोर
रांची मेट्रो के पहले चरण में करीब 16 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है. यह कॉरिडोर कांके से शुरू होकर कांके रोड, कचहरी रोड, फिरायालाल चौक, मेन रोड, डोरंडा होते हुए हिनू तक जाएगा.

सरकार का मानना है कि मेट्रो सेवा शुरू होने से राजधानी के प्रमुख इलाकों के बीच यातायात आसान होगा और लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी.

2033 की जरूरतों को देखते हुए बनेगी आगे की योजना
नगर विकास विभाग के अनुसार, भविष्य में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए मेट्रो के दूसरे चरण पर भी तैयारी की जा रही है. इसके तहत रांची के अन्य क्षेत्रों को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना है.

रांची में मेट्रो की योजना पहले भी दो बार आगे बढ़ाने की कोशिश हुई थी, लेकिन तकनीकी और वित्तीय कारणों से मंजूरी नहीं मिल सकी थी. इस बार सरकार ने सभी आपत्तियों को दूर कर नया प्रस्ताव भेजा है.

चार शहरों में चलेंगी 100-100 इलेक्ट्रिक बसें
मेट्रो के साथ ही राज्य सरकार रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है. योजना के तहत प्रत्येक शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव है.

अधिकारियों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम होगा, ईंधन की खपत घटेगी और शहरों में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित होगी. अब पूरी योजना केंद्र सरकार की मंजूरी पर निर्भर है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !