Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-18

SSP Piyush Pandey: जमशेदपुर पुलिस का अपराध नियंत्रण अभियान

SSP Piyush Pandey: जमशेदपुर शहर में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस एक्शन में है। एसएसपी पीयूष पांडे और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने 125 होटल और लॉज में एक साथ छापामारी की है।
पुलिस ने इस ऑपरेशन में 77 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 365 दागियों की जांच की गई और 159 फायरिंग मामलों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी थानेदारों ने अपने-अपने टीम के साथ अपराधियों के घर और उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।
एसपी ने अपराधियों को शहर छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व और संदिग्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर की शांति और व्यवस्था पुलिस की पहली प्राथमिकता है। एसपी ने कहा कि शहर में अपराधी घटनाओं का अंजाम देने से पहले अपराधी 10 बार सोच लें। उनके साथ-साथ उनके परिवार को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

पुलिस ने कहा कि शहर में लगातार यह ऑपरेशन चलाया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य शहर को अपराध मुक्त बनाना है और शहर के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपराध के खिलाफ पुलिस का साथ दें और शहर को सुरक्षित बनाने में मदद करें।
जमशेदपुर पुलिस का अपराध नियंत्रण अभियान शहर को सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल है और शहर के लोगों को सुरक्षा का एहसास हो रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि शहर में अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !