Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के वॉशिंग लाइन में हाईटेंशन तार की चपेट में आए टेक्नीशियन की मौत

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन के वॉशिंग लाइन में वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए टेक्नीशियन अमित माझी की इलाज के दौरान मौत हो गई. शनिवार देर शाम टाटा मुख्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले अमित माझी वंदे भारत ट्रेन पर चढ़कर मेंटेनेंस का काम कर रहे थे. इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे और गंभीर रूप से झुलस गए थे. घटना के बाद टाटानगर आरपीएफ जवानों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया था, जहां उनका इलाज चल रहा था.

हाईटेंशन तार की चपेट में आने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं
टाटानगर स्टेशन परिसर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान दो लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे.
बताया जाता है कि 20 मई और 6 मई को हुई घटनाओं में दोनों यात्रियों की मौत हो गई थी. दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !