Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-15

Jharkhand News:झारखंड में बिजली चोरी पर चला अभियान, तीन दिन में 1,344 उपभोक्ता पकड़े गए

झारखंड में बिजली चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार के निर्देश पर 11 से 13 जून तक राज्यभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 1,344 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए।

तीन दिनों में गठित 109 टीमों ने कुल 10,770 परिसरों की जांच की। पकड़े गए उपभोक्ताओं पर करीब 2.33 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया और संबंधित थानों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

डालटनगंज में सबसे ज्यादा मामले दर्ज डालटनगंज सर्किल में सबसे अधिक 136 मामले सामने आए। इसके अलावा हजारीबाग में 135, रांची में 134, जमशेदपुर में 105, चाईबासा में 102, देवघर में 90, रामगढ़ में 83, गिरिडीह में 82, धनबाद में 80, चास में 89, साहिबगंज में 93, कोडरमा में 57, गढ़वा में 41, दुमका में 54 और गुमला में 63 मामले उजागर हुए।

JBVNL ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि बिजली चोरी पर लगाम लगाई जा सके और विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !