Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Bengal Political News : हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान, चुनाव पर उठाए सवाल, लड़ाई जारी रखने का ऐलान

Bengal Political News : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हार के बाद ममता बनर्जी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया। उन्होंने चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है।


“100 से ज्यादा सीटें छीनी गईं”, चुनाव आयोग पर आरोप


ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव में बड़े स्तर पर धांधली हुई और उनकी पार्टी से 100 से ज्यादा सीटें छीन ली गईं। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उसे इस पूरे मामले में “विलेन” बताया।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने राजनीतिक विरोधियों से नहीं, बल्कि व्यवस्था की गड़बड़ियों से लड़ाई लड़ी। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों और सुरक्षा बलों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।


हार नहीं मानेंगी, इस्तीफा से इनकार, राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव


प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह हार स्वीकार नहीं करतीं और इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और वे लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से इसे आगे बढ़ाएंगी।

साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि वह फिर से वापसी करेंगी और जनता का समर्थन हासिल करेंगी।

इस चुनाव में ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार राज्य में सरकार बनाने की स्थिति हासिल की है, जिससे लंबे समय से चला आ रहा सत्ता संतुलन बदल गया है।

यह परिणाम राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है और आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर इसका असर साफ देखने को मिल सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !