Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Ranchi News : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शव के कई टुकड़े मिले

Ranchi News : मेदनीनगर में एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर शव के कई टुकड़े बिखरे मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।


रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, पहचान में जुटी पुलिस


स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव के टुकड़े देखे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।


हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और रेलवे पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !