Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-25

Jamshedpur News: खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन का आदेश, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद

Jamshedpur News: जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. 26 सितंबर 2026 को जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई बंद रहेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों पर लागू होगा.

स्कूल बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई
26 सितंबर को स्कूलों में नियमित पठन-पाठन स्थगित रहेगा. हालांकि विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह बंद नहीं होगी.
सभी स्कूल प्रबंधन को ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि खराब मौसम के बावजूद पढ़ाई जारी रखी जा सके.

आदेश नहीं माना तो होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों और संबंधित संस्थानों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

मौसम पर प्रशासन की नजर
IMD के भारी से अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया गया है. आदेश उपायुक्त के अनुमोदन के बाद जनहित में जारी किया गया है. जिला प्रशासन लगातार मौसम और हालात पर नजर बनाए हुए है. स्थिति के अनुसार आगे भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !