Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Palamu Accident News: रेड़मा ओवरब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Palamu Accident News: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़मा ओवरब्रिज पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी आनंद कुमार और मिंशु कुमार के रूप में हुई है। 

शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से लेस्लीगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेड़मा ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिवार में मातम का माहौल छा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !