Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jharkhand News: झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में 90 पदों पर सीधी भर्ती, JPSC ने 28 अप्रैल से मांगे आवेदन

Jharkhand News: झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सहायक प्राध्यापक के 90 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा पर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है. यह नियुक्तियां धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के एमजीएम, हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, पलामू के मेदिनीराय और दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में की जाएंगी.

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 28 अप्रैल से 12 मई की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन "वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम" के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए लिंक 12 मई से 14 मई तक खुला रहेगा. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी; चयन पूरी तरह से एकेडमिक अंकों और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा.

10 विभागों में खाली हैं पद
भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10 सुपर स्पेशियलिटी विभागों में शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी. इनमें न्यूरो सर्जरी के सर्वाधिक 20 पद शामिल हैं. इसके अलावा नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, मेडिकल ओंकोलॉजी और सर्जिकल ओंकोलॉजी में 10-10 पदों पर बहाली होगी. गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी (सर्जिकल) के लिए 8, जबकि यूरोलॉजी, कार्डियोवस्कुलर थोरेकिक सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में 4-4 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं में होगा सुधार
राज्य के मेडिकल कॉलेजों में इन विशेषज्ञों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है. अब तक सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था. इस भर्ती के पूरा होने से स्थानीय स्तर पर ही गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो सकेगा और मेडिकल छात्रों को भी बेहतर शिक्षण अनुभव प्राप्त होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !